Thursday, 26 October 2017

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्मिथ और वार्नर ने चार दिवसीय टेस्ट खेलने से किया इनकार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्मिथ और वार्नर ने चार दिवसीय टेस्ट खेलने से किया इनकार
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी चार दिवसीय टेस्ट मैचों में खेलने की कोई इच्छा नहीं है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रमुखों के लिये करारा झटका है जिन्होंने इसका विचार दिया था. इस महीने आकलैंड में बोर्ड बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ट्वेंटी20 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पांच दिवसीय प्रारुप के दर्जे को बरकरार रखने के लिये लंबे समय के इंतजार के बाद नौ देशों की टेस्ट चैम्पियनशिप की योजना का खुलासा किया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home