Friday, 13 October 2017

हार्दिक पांड्या को अभी और वक्त देने की जरूरत : इरफान पठान

हार्दिक पांड्या को अभी और वक्त देने की जरूरत : इरफान पठान

हार्दिक पांड्या को अभी और वक्त देने की जरूरत : इरफान पठान
नई दिल्ली: 'स्विंग का सुल्तान' नाम से मशहूर रहे पूर्व भारतीय टेस्ट गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थोड़ा और समय देने की आवश्यकता है. पठान ने कहा कि हार्दिक पर फिलहाल किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए.  'क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स' और मोबाइल कंपनी-ओप्पो के बीच हुए करार के समारोह में आए इरफान पठान ने कहा, "हार्दिक भारतीय टीम में एक बैटिंग आलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं और मैं भी उन्हें एक बैटिंग आलराउंडर के रूप में ही देखता हूं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें थोड़ा और समय देने की आवश्यकता है. हमें पांड्या को खुल के खेलने देना चाहिए.'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home