Friday, 20 October 2017

पूर्णिया

पूर्णिया : डायरिया से पांच वर्षीय बच्ची की गयी जान

Image result for diariya
भवानीपुर : प्रखंड क्षेत्र के लाठी पंचायत के बोचाही गांव के चौधरी टोला में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे हो गयी. आशा कार्यकर्ता इलाइची देवी ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ-साथ पड़ोसी में भी डायरिया का प्रकोप फैल गया है. श्रीमती इलाइची ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि बबलू रजक की बड़ी लड़की सुगी कुमारी को कै-दस्त शुरू हो गया. उसके थोड़ी देर बाद बबलू रजक की पत्नी काजल देवी 32 वर्ष एवं छोटी पुत्री सिवानी कुमारी (3) को उल्टी-दस्त होना शुरू हो गया. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया जा रहा था कि बड़ी लड़की सुगी कुमारी (5) की मौत हो गयी. वहीं पड़ोसी रेणु देवी, मालती देवी, गुड़िया कुमारी को भी डायरिया पकड़ लिया. 


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home