Saturday, 7 October 2017

GST में बड़े बदलाव: 27 वस्तुओं पर टैक्स की दरों में कटौती, जानें क्या-क्या होगा सस्ता

GST में बड़े बदलाव: 27 वस्तुओं पर टैक्स की दरों में कटौती, जानें क्या-क्या होगा सस्ता,

जीएसटी दर में कटौती होने के बाद इन आइटम्स के दाम घटेंगे और जनता को थोड़ी राहत मिलेगी। यहां जानिए कौन सी हैं ये वस्तु
- बिना ब्रांड वाले नमकीन, बिना ब्रांड वाले आयुर्वेदिक दवाओं, अमचूर और खाकड़ा पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। 
- कपड़ा क्षेत्र में उपयोग होने वाले मानव निर्मित धागे पर माल एवं सेवा कर को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।
- कलम, पेंसिल जैसे स्टेशनरी के सामान, फर्श में लगने वाले पत्थर (मार्बल और ग्रेनाइट को छोड़कर), डीजल इंजन और पंप के कलपुर्जों पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। 
- ई-कचरे पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से टाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
- एकीकत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले खाने के पैकेट पर जीएसटी 12 प्रतिशत के बजाए अब 5 प्रतिशत लगेगा।
- जरी, प्रतिलिपी , खाद्य पदार्थ और प्रिंटिंग सामान पर अब 12 प्रतिशत के बजाए 5 प्रतिशत कर लगेगा।        
rates

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home