सुरेश रैना संभालेंगे UP रणजी टीम की कमान
सुरेश रैना संभालेंगे UP रणजी टीम की कमान

source AFP
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने छह अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच के लिये उत्तर प्रदेश की टीम का एलान कर दिया है. टीम की कमान सुरेश रैना को दी गयी है.
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यूपीसीए की चयन समिति ने छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक इकाना स्टेडियम में रेलवे के साथ होने वाले रणजी मुकाबले के लिये उत्तर प्रदेश के 17 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. टीम की कप्तानी सुरेश रैना को सौंपी गयी है.
टीम में मौजूद खिलाड़ी
सुरेश रैना (कप्तान), शिवम चौधरी, हिमांशू असनोरा, रिंकू सिंह, अक्क्षदीप नाथ, एकलव्य द्विवेदी, उमंग शर्मा, अल्मास शौकत, सौरभ कुमार, जीशान अंसारी, दीपेंद्र पांडेय, अंकित राजपूत, प्रवीण कुमार, कार्तिक त्यागी, इम्तियाज अहमद, इसरार अजीम और ध्रुव प्रताप सिंह.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home