Friday, 24 November 2017

तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को 1 करोड़ इनाम देने की घोषणा, राजनीतिक बवाल शुरू

तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को 1 करोड़ इनाम देने की घोषणा, राजनीतिक बवाल शुरू
पटना : बिहार की राजनीति में इसी सप्ताह बुधवार को औरंगाबाद की एक सभा में तेज प्रताप द्वारा सुशील मोदी को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान को लेकर हंगामा बरपा हुआ है. तेज प्रताप के बयान की चारों ओर आलोचना हो रही है. इसी बीच भाजपा के एक नेता ने विवादास्पद घोषणा कर हंगामे को और हवा दे दी है. बीजेपी नेता ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वह तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देंगे. भाजपा की पटना इकाई ने तेज प्रताप के बयान के विरोध में राजद सुप्रीमो लालू यादव का पुतला फूंका, वहीं पार्टी के पटना इकाई के मीडिया प्रभारी अनिल साहनी ने तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home