शोध में खुलासा: बिहार में 13 फीसदी लोग बीमारी के चपेट में, बच्चों का खाली पेट रहना माइग्रेन का बड़ा कारण

पटना: माइग्रेन एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें दर्द सिर के एक हिस्से में रहता है. अब तो यह बीमारी बड़ों के अलावा युवाओं, यहां तक कि छोटे बच्चों में भी हो रही है. न्यूयॉर्क सहित कई देशों में हुए शोध से पता चला है कि अब माइग्रेन आठ से 15 साल के बच्चों में भी तेजी से फैल रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बच्चों के जीवन के लाइफ स्टाइल में बदलाव और खाली पेट रहना है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home