शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीकर हंगामा करने वाले 2 पुलिसकर्मी बर्खास्त
पटना: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब पीकर हंगामा करते पकड़े गए पुलिस मेंस एसोसिएशन के दो शीर्ष पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. इन दोनों पर शराब पीने और अनुशासनहीनता का आरोप है. पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह और महामंत्री शमशेर खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इन पर शराब पीकर हंगामा करने और अनुशासनहीनता का आरोप है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home