Thursday, 23 November 2017

पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे तीन मौलवियों की बागपत में पिटाई, युवकों से हो गया था विवाद

पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे तीन मौलवियों की बागपत में पिटाई, युवकों से हो गया था विवाद
मेरठ : उत्तर प्रदेश के बागपत के कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों से विवाद होने के बाद तीन मौलवियों की पिटाई कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि ये तीनों मौलवी पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान उनकी कुछ युवकों से बहस हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से तीन मौलवी पैसेंजर ट्रेन से अपने गांव बागपत लौट रहे थे. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home