दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत, कहा- पहले खुद अपना नाम बदलें

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध दयाल सिंह कॉलेज (सांध्य) के शासी निकाय के अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा ने नाम बदलकर वंदे मातरम महाविद्यालय रखने का निर्णय लिया है. जिसको लेकर शिरोमणि अकाली दल नेता एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कॉलेज का नाम बदलने वालों की नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि दयाल सिंह कॉलेज का बदला जाए ये बिल्कुल स्वीकार योग्य नहीं है. इतना ही नहीं, कौर ने तो यह भी कहा कि जो लोग इस कॉलेज का नाम बदलना चाहते हैं, पहले वह खुद अपना नाम बदले. इस मसले में उन्होंने आगे कहा कि अगर अपने पैसों कुछ बना सकते हैं तो बनाएं और उसे जो चाहे नाम दें.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home