किशनगंज
*किशनगंज#*को बाबा तिलकामांझी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। नेपाल के किचकवध व ठाकुरगंज के बंदरबाड़ी टीम के बीच हुआ फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में ठाकुरगंज की बन्दरबाड़ी फुटबॉल टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बनाई पर मैच के अंतिम घड़ी में नेपाल की किचकवध फुटबॉल टीम ने भी एक गोल बॉक्स में डाला जिस पर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ता देख मैच रेफरी व आयोजन समिति ने दोनों ही टीम को विजयी घोषित किया।.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home