केरल लव जेहाद : सुप्रीम कोर्ट में बयान देने पहुंची हादिया, जानें हिंदू से मुसलमान बनने तक की पूरी कहानी

नयी दिल्ली : केरल लव जेहाद केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शफीन जहां के वकील के हैसियत से कपिल सिब्बल ने कोर्ट के सामने कहा कि जब हादिया यहां है तो कोर्ट को उसकी सुननी चाहिए ना कि एनआईए की. उन्होंने कहा कि हम हादिया की चाहत को सुनने और जानने की बजाय टीवी चैनलों पर उगले जा रहे जहर पर ध्यान दे रहे हैं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हादिया आज सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई है और कोर्ट को अपनी इच्छा बतायेगी. वहीं हादिया के पिता के वकील ने अपनी दलील देते हुए कहा कि एनआईए द्वारा प्रस्तुत सामग्री की पहले जांच कर ली जाये, फिर आगे की कार्रवाई हो.
हालांकि सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होने से पहले 25 नवंबर को हादिया ने मीडिया के सामने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह मुसलमान है और अपने पति के साथ रहना चाहती है. उसने कहा था कि किसी ने भी उसका जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया है.
हालांकि हादिया के पिता के वकील का कहना है कि उसका यह बयान कोई मायने नहीं रखता. उसकी दिमागी बहुत अच्छी नहीं है और वह अपने माता-पिता के साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रही है. वह उन्हें अपना दुश्मन समझ रही है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home