Monday, 27 November 2017

आखिर नीतीश कुमार की पाठशाला में क्या-क्या नसीहत दी गयी...


आखिर नीतीश कुमार की पाठशाला में क्या-क्या नसीहत दी गयी...पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जब भी पार्टी की कोई बैठक बुलाते हैं तब वहां उनकी भूमिका अब एक शिक्षक की और बाकी नेताओं की छात्र वाली होती है. उनके भाषण में भी नसीहत ज़्यादा होती है. रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नीतीश ने आने वाले दिनों के लिए एक नहीं कई नसीहत दी. सबसे पहले एक शराब माफ़िया के पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बन जाने के मामले की तरफ ध्‍यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सदस्य बनाने के पहले पृष्‍ठभूमि की जांच की जानी चाहिए. नीतीश ने साफ़ कहा कि भविष्य में ऐसा सुनिश्चि‍त करना चाहिए कि दागियों को पार्टी में कोई पद न मिल पाए या वो निर्वाचित ना हो पाएं. कुछ हफ़्ते पहले एक दहेज विरोधी परिवार के साथ भोजपुर जिले का एक प्रखंड अध्यक्ष भी नीतीश कुमार से मिलने आया जो एक ज़हरीली शरबकांड का आरोपी है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home