आवारा भैंसा के पीछे पूरा अमला
बहादुरगंज के रहमानगंज में मनचले भैंसा के आतंक से लोग दहशत में हैं। एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद गांव में लोग परेशान हैं, खास बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। देर रात एसडीएम के नेतृत्व में पूरा सिस्टम भैंसा को काबू करने के लिए जाल बिछाया पर कामयाबी नहीं मिली। हां, भैंसा को गांव से बाहर भगाने में पुलिस और अंचालधिकारी जरुर कामयाब हुए हैं। प्रशासन के मुताबिक सुबह फिर ऑपरेशन चलाया जाएगा ताकि जान माल सुरक्षित हो सके। इससे पहले कॉलेज चौक इलाके में एक आवारा भैंसा ने तत्कालीन बीडीओ को खूब परेशान किया था।ख़बर सामांचल


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home