Sunday, 19 November 2017

शीशाबाड़ी के करबला बाजार के सामने में बाढ़ के दौरान ध्वस्त पुलिया का वजूद देखिए, हालात में इतने दिनों बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है,

बैसा- शीशाबाड़ी, मानो इलाके में कोई सिस्टम ही काम नहीं कर रहा है। ये रुट बहादुरगंज को बायसी से जोड़ता है। इस बीच रौटा, अमौर, बरबट्टा जैसे मार्केट हैं। अररिया रुट खराब होने पर पूर्णिया जाने के लिए सबसे सुगम और बेहतर रुट यही है। जाने क्यों प्रशासन और प्रतिनिधि यहां की सूरत बदलने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। फसल कटनी के बाद इस रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही शुरु होगी, किसानों को माल बाजार में बेचने जाने के लिए तब भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को उम्मीद है जल्दी ही ध्वस्त पुलिया की जगह पर निर्माण कार्य शुरु होगा। रिपोर्ट- लड्डन आजाद।ख़बर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home