बिहार : आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, करोड़पति निकले ये अधिकारी!

पटना: बिहार सरकार इन दिनों अवैध संपति के मामले मुस्तैदी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काले धन के अलावा लोगों की अवैध संपति के मामले में केंद्र की मोदी सरकार से भी कारवाई की मांग की थी. इसी कड़ी में बिहार के आर्थिक अपराध इकाई ने शिवहर जिले के एमवीआई अधिकारी अमिताभ कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है जहां से करोड़ों की अवैध संपति का खुलासा हुआ है.
करोड़पति निकले अमिताभ कुमार के पत्नी के नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और आईडीबीआई बैंक में 7 अकाउंट्स हैं जिसमें 26 लाख रुपए जमा है. बैंक में एक लॉकर का भी टीम को पता चला है. 950 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी हाथ लगी जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है. इसके अलावे 2 लाख रुपए कैश, एलआईसी में 14 लाख रुपए के इंवेस्टमेंट का डॉक्यूमेंट्स मिले. एमवीआई ने बेली रोड में अपनी मां के नाम से दो कट्ठे जमीन का प्लॉट भी खरीद रखा है. घर से ही टीम ने 20 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए जिसमें जिम, एसी व घर को डेकोरकेट करने के सामान हैं. तलाशी के दौरान ही तीन लग्जरी गाड़ियों के पेपर और चाबियां भी मिलीं हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home