Thursday, 2 November 2017

*बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय

*बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय* प्रशासन ने स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। इसको लेकर गुरुवर की सुबह 8.30-10.30 तक कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया और मामले के सभी पहलुओं की पूरी जानकारी ली। तदुपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 6 नवंबर को विश्विद्यालय की एक टीम पूर्णिया जाएगी। वहां पूर्णिया कालेज, पूर्णिया में पूरी टीम बैठेगी। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा है, यदि उन्हें प्रवेश-पत्र नहीं मिला हो, तो वे आवश्यक कागजातों के साथ  पूर्णिया कालेज, पूर्णिया में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक टीम के सदस्यों से मिलें। टीम छात्रों के मामले पर त्वरित कार्रवाई करेगी और मौके पर ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। टीम में सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, स्नातकोत्तर रासायन शास्त्र के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव, पूर्णिया कालेज, पूर्णिया के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान), उप कुलसचिव (पंजीयन) एवं उप कुलसचिव (परीक्षा) के नाम शामिल हैं।

बैठक में डीएसडब्लू डॉ. अनिलकान्त मिश्र, कुलानुशासक डॉ. अरविंद कुमार, कुलसचिव डॉ.  कुमारेश प्रसाद सिंह,  महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ. अरूण कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक (कल एवं वाणिज्य) शैलेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. नवीन कुमार, उप कुलसचिव (पंजीयन) डॉ. दीनानाथ महतो, उप कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. शशिभूषण, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।
 *रिपोर्ट*
*मेहर आलम

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home