Wednesday, 15 November 2017

मैं रोबोट नहीं हूं, कटने पर मुझसे भी खून निकलेगा : विराट कोहली

मैं रोबोट नहीं हूं, कटने पर मुझसे भी खून निकलेगा : विराट कोहली
नई दिल्ली: कोलकाता में 16 नवंबर से पहले शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें भी आराम की जरूरत है. वह रोबोट नहीं हैं और उन्हें भी कटने पर खून निकलेगा. भारतीय कप्तान ने साफ करते हुए कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी, तो वह आराम लेंगे. कोहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए आए तो चश्मा पहने हुए गंभीरता से पेश आते नजर आए. कोहली ना सिर्फ़ बदले लुक में नजर आ रहे हैं, बल्कि उनके तेवर भी पूरी तरह बदले हुए दिखाई पड़ रहे हैं. हार्दिक पांड्या को आराम दिये जाने मुद्दे को लेकर उठे विवाद पर कोहली ने सहजता से कहा कि हार्दिक बहुत ज्यादा क्रिकेट खले रहे थे और उन पर बहुत ही ज्यादा भार पड़ रहा था. कोहली ने कहा कि मुख्य खिलाड़ियों को अहम मौके पर फिट रखे जाने की जरुरत है और बेहतर है कि इसके लिए उन्हें आराम दिया जाए.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home