Wednesday, 29 November 2017

श्रीलंका क्रिकेट में उठापटक, पांचवीं बार बदला कप्तान - तिसारा परेरा करेंगे टीम की अगुवाई

श्रीलंका क्रिकेट में उठापटक, पांचवीं बार बदला कप्तान - तिसारा परेरा करेंगे टीम की अगुवाई
कोलंबो : पाकिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला में अपनी नेतृत्वक्षमता से प्रभावित करने वाले ऑलराउंडर तिसारा परेरा भारत के खिलाफ दस दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में श्रीलंका की अगुवाई करेंगे. तिसारा को पहली बार एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपी गयी है हालांकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव है. वह पिछले महीने गद्दाफी स्टेडियम में खेलने वाली श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टी20 टीम के कप्तान थे और भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में भी वह इस भूमिका में बने रहेंगे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home