Wednesday, 29 November 2017

सोमनाथ में राहुल को गैर हिंदू दिखाये जाने का विवाद गहराया, रणदीप बोले - हमारे नेता जनेऊधारी हिंदू

सोमनाथ में राहुल को गैर हिंदू दिखाये जाने का विवाद गहराया, रणदीप बोले - हमारे नेता जनेऊधारी हिंदू
नयी दिल्ली/अहमदाबाद : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर गुजरात चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर पहुंचे जहां सोमनाथ मंदिर में उनके दर्शन करने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी के भगवान के दर्शन के दौरान विजिटर बुक में उनके नाम की एंट्री गैर हिंदू के रूप में शामिल किये जाने की तसवीर व खबरें मीडिया में वायरल की गयीं. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कांग्रेस को बचाव में उतरना पड़ा और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया व राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू बताया. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home