अररिया : फारबिसगंज निवासी सीनियर आईएएस आर पी मंडल को बनाया गया एससीएस

जिले के फारबिसगंज निवासी सीनियर आईएएस आर पी मंडल को एससीएस बनाया गया है। इसके साथ ही उनके प्रमोशन का 11 महीने की लंबी वेटिंग खत्म हो गई है। इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी से एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है, इससे पहले सीनियर आईएएस आर पी मंडल छत्तीसगढ़ के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मंत्रालय के मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में डीपीसी की एक बैठक किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी मिली।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home