Saturday, 4 November 2017

लालू ने पूछा, मुझे कहते हैं चारा खा गया, शौचालय घोटाला के बाद नीतीश क्या खा गये ?

लालू ने पूछा, मुझे कहते हैं चारा खा गया, शौचालय घोटाला के बाद नीतीश क्या खा गये ?
पटना : बिहार की सियासत में तस्वीर वायरल की राजनीति चल ही रही है कि शौचालय घोटाले की गूंज सुनायी देने लगी है. पटना जिलाधिकारी द्वारा शौचालय निर्माण में 13 करोड़ का घोटाला पकड़ने के बाद से बिहार में सियासी तूफान मचा हुआ है. जदयू और राजद नेता एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. वहीं इसी क्रम में लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. लालू यादव ने इस घोटाले के लिए सीधे नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया है. लालू यादव ने ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा है कि तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे कि , लालू चारा खा गये,अब शौचालाय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए ?

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home