Monday, 13 November 2017

अररिया : सैफगंज से सिमराहा का संपर्क जल्द हो सकता है भंग

अररिया।फारबिसगंज प्रखण्डक्षेत्र के सैफगंज से सिमराहा का संपर्क कभी भी भंग हो सकता है। मालूम हो कि सैफगंज सिमराहा  मार्ग के सैफगंज स्थित पुल एक साइड से छतिग्रस्त हो चूका  है । लोग जान जोखिम में डालकर रोजाना इसे पार करते हैं। सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों को पार कराने वाला यह पुल कभी भी जमींदोज हो सकता है। जिससे भारी जानमाल का खतरा बना रहता है।
 वाहन चालकों की मानें तो अपनी जान हथेली में रख मजबूरी बस गाड़ी को इस जर्जर पुल से होकर गुजरते  हैं।
ग्रामीणों ने कहा यह पुलिया कई बार क्षतिग्रस्त हुई परन्तु हर बार मरम्मत कर काम निकाला जाता रहा है। कुछ दिन पहले इस पुलिया की साइड की दीवार के साथ ही नीचे का भी काफी हिस्सा अचानक ढह गया और उसी क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर वाहन गुजर रहे है जिससे किसी भी समय हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।
पुल  क्षतिग्रस्त होने से रामपुर ,कुरवा लक्ष्मीपुर ,सिमराहा आवगमन कभी भी भंग हो सकता है।
स्थानीय लोगो की मांग हैं कि जल्द से जल्द पुलिया के मरम्मत सही ढंग से किया जाएFacebook



0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home