Tuesday, 7 November 2017

बिहार कैबिनेट का फैसला

बिहार कैबिनेट का फैसला : विवि में कार्यरत चिकित्सकों के सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ी, कृषि समन्वयकों का मानदेय हुआ दोगुना

बिहार कैबिनेट का फैसला : विवि में कार्यरत चिकित्सकों के सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ी, कृषि समन्वयकों का मानदेय हुआ दोगुना
पटना : बिहार कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा भी सामान्य डॉक्टरों की तरह 65 वर्ष से बढ़ा कर 67 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सभी विश्वविद्यालयों में तैनात ऐसे डॉक्टरों की संख्या 16 के आसपास है. साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में तकनीकी सहयोग के लिए संविदा पर नियुक्त कृषि समन्वयकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 32 हजार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. 
वहीं राज्य सरकार ने सभी स्तर के सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ लंबित पड़े विभागीय कार्यवाही का निपटारा जल्द करने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद शुरू की है. इसके तहत संबंधित विभागों में एक पैनल तैयार किया जायेगा, जिसमें संयुक्त और अपर सचिव रैंक के अलावा अन्य रिटायर्ड अधिकारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home