IND vs NZ LIVE: तीसरे टी20 मैच
IND vs NZ LIVE: तीसरे टी20 मैच में बारिश के कारण टॉस में हो रही है देर

त्रिवेंद्रम: विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम में बारिश की भविष्यवाणी की है. आशंका है कि हाल में हुई हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज की तरह ही इस सीरीज का निर्णायक मैच भी कहीं बारिश की भेंट न चढ़ जाए. तीन टी20 की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं. विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया काफी अच्छे फॉर्म में है लेकिन न्यूजीलैंड ने पहले वनडे और फिर टी20 सीरीज में उसे कड़ी टक्कर दी है. भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था लेकिन दूसरे मैच में टीम को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा जहां कोलिन मुनरो ने मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए शतक जड़ा. बारिश के कारण मैच के टॉस में देर हो रही है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home