अररिया : फारबिसगंज के व्यवसायी की जोगबनी सड़क दुर्घटना में मौत

अररिया। जोगबनी बस पडाव के समीप सोमवार की संध्या बस के टक्कर से व्यवसायी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। । घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस संख्या बीआर/39/4011को अपने कब्जे मे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेज दिया गया लेकिन चालक भाग निकला। मृतक जोगबनी में बैटरी की दुकान चलाता था ।मृतक के परिजन के बयान पर जोगबनी थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home