भारत ने रच दिया इतिहास, सुखोई फाइटर विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

नयी दिल्ली : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआइ लड़ाकू विमान से पहली बार बुधवार को सफल परीक्षण किया गया जिससे आसमान में देश की युद्धक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. सशस्त्र सेनाएं अब ब्रह्मोस को छोड़ने में सक्षम है जो करीब 290 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और इसे जमीन, समुद्र और वायु से छोड़े जानेवाली दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बताया गया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home