Tuesday, 21 November 2017

अररिया : नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

अररिया। जोगबनी पुलिस ने रविवार की देर शाम 50 बोतल नेपाली उमंगा ब्रांड शराब के साथ एक युवक को स्थानीय रेलवे ढाला के समीप गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार युवक की पहचान फारबिसगंज के खैरखा निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शराब तस्करी में प्रयोग किये बाइक (बीआर 38 एच 3809) को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक को उत्पाद अधिनियम के नए कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा दिया गया।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home