BNMU : 20 नवंबर से होने वाली स्नातक प्रथम खण्ड परीक्षा पर फिर लग सकता है ग्रहण ,पूरी डिटेल यहाँ…

भूपेंद्र नारायण मण्डल द्वारा आयोजित होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा पर लगातार घमासान जारी है । विवि ने 20 नवंबर से तिथि तो जारी कर दिया है लेकिन इस तिथि के ऊपर भी परीक्षा टलने जैसी संकट मंडराने लगी है।एक बार फिर मधेपुरा के सीएम साइंस कॉलेज से जुड़ा मामला सामने आया है जहां से 172 अतिरिक्त छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर देने की बात कही जा रही है।फिलहाल ये 172 छात्र कौन है यह तो आगामी समय बताएगा।
जानकारी हो कि मधेपुरा के सीएम साइंस कॉलेज का कुल 856 सीट है जिसमे विवि के पास 854 सीट का पंजीयन है जबकि करीब 650 छात्रों ने ही परीक्षा का फॉर्म भरा है।ऐसे में विवि के अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे है लेकिन वो ये कह रहे है कि विवि से कोई गड़बड़ी नही है।172 छात्रों के पास विवि द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र और पंजीयन कहाँ से आया ये कहने में सभी पीछे हट रहे है।जबकि सीएम साइंस कॉलेज के हेतु बनाये गए परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य रामजी यादव का कहना है कि उस कॉलेज द्वारा अतिरिक्त 172 बच्चों का रोल शीट भेजा गया था जिसे मैं लेने से इनकार कर दिया चूंकि हमारे पास कोई जानकारी उस सम्बन्ध विवि द्वरा नही दिया गया था।
अब यहां एक सवाल उभर कर सामने आ रहा है कि क्या एक बार फिर 20 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा टल जाएगी?क्या छात्रों को एक बार फिर मायूस होना पड़ेगा ? क्या एक बार फिर विवि अंतर्गत सभी जिले में आंदोलन होगा?क्या एक बार फिर विवि छात्रों के भविष्य को अधर में लटका देगा ?इन तमाम सवालों का जबाब तो अब जांच के बाद ही आ सकता है ।बहरहाल देखना अब ये है कि विवि प्रशासन इस संदर्भ में क्या कदम उठाती

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home