BSEB : तीन दिसंबर से भरे जायेंगे इंटरमीडिएट परीक्षा का फार्म, ऑनलाइन भर सकते हैं परीक्षा फार्म, जानें कैसे...

पटना : छह से 16 फरवरी तक ली जानेवाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2018 के लिए तीन से नौ दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जायेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इंटर के परीक्षा फार्म तीन से नौ दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे. विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म की तिथि 10 से 12 दिसंबर तक निर्धारित की गयी है. परीक्षा फार्म समिति के वेबसाइट biharboard.ac.in पर ऑनलाइन वसुधा केंद्रों के माध्यम से भरा जा सकेगा. इसके लिए सभी जिले के प्रखंडों और पंचायतों में मौजूद करीब 600 से अधिक वसुधा केंद्रों की सूची जल्द जारी की जायेगी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home