CM नीतीश कुमार के तरकश से लगातार तीसरे दिन निकला तीसरा ट्वीट, निशाने पर कौन?
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार तीसरे दिन अपने विरोधियों पर ट्वीट कर हमला किया है. नीतीश कुमार ने आज गुरुवार को ट्वीट कर एक बार फिर सवाल उठाया है कि 'भ्रष्टाचार शिष्टाचार है! उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है!! इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार दो दिनों में दो ट्वीट कर अप्रत्यक्ष रूप से राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साध चुके हैं. ट्वीट में नीतीश कुमार किसी व्यक्ति का नाम तो नहीं ले रहे हैं, लेकिन ट्वीट से पता चलता है कि उनका सीधा निशाना राजद प्रमुख पर ही है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home