DIG पटना ने लिया कड़ा फैसला, 70 थानेदारों का वेतन रोक, 10 डीएसपी को शोकॉज नोटिस

पटना : बिहार में कानून व्यवस्था में कोताही और पुलिसकर्मियों की लापरवाही को बिल्कुल अनदेखा नहीं किया जायेगा. वैसे पुलिसकर्मियों को दंडित किया जायेगा, जो अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतते हैं. इसी क्रम में पटना सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार ने सुस्त और लापरवाह थानेदारों पर गाज गिराते हुए सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक पटना डीआइजी ने 70 थानाध्यक्षों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा पटना शहर और पटना ग्रामीण इलाके के थानेदार शामिल हैं. इस फैसले के बाद पटना ग्रामीण और शहरी इलाके में पदस्थापित पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home