राबड़ी ने सातवीं बार ED के नोटिस को किया नजरअंदाज, बोली थीं- जितने भी नोटिस हो, मैं डरने वाली नहीं

नयी दिल्ली/पटना : बिहार की पूर्व सीएम एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आगे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बौनी साबित हो रही है. मनी लांड्रिंग के एक मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ करने के लिए ईडी उन्हें सम्मन पर सम्मन भेजे जा रही है, लेकिन वह उसे ठेंगा दिखाये जा रही हैं. राबड़ी देवी ने ईडी के सातवें सम्मन की भी अनदेखी कर दी और शुक्रवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय नहीं पहुंची.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home