Saturday, 25 November 2017

अनंत सिंह के आइजी द्वारा जान से मरवाने के आरोपों की जांच शुरू, ग्रामीण SP को जिम्मा

अनंत सिंह के आइजी द्वारा जान से मरवाने के आरोपों की जांच शुरू, ग्रामीण SP को जिम्मा
पटना : राजधानी पटना से सटे मोकामा से निर्दलीय और अपने जानवर प्रेम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले, कई आरोपों को झेल रहे विधायक अनंत सिंह के आरोपों की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक जांच करेंगे. हाल में एक संवाददाता सम्मेलन में अनंत सिंह ने यह आरोप लगाया था कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है. अनंत सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह आरोप लगाया था कि एसटीएफ के आईजी कुंदन कृष्णन उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. अनंत सिंह का यह भी आरोप था कि आईजी कुंदन कृष्णन ने विवेका पहलवान पहलवान,भोला सिंह जैसे अपराधियों को आगे कर हत्या की साजिश रची. यह भी आरोप था कि अपराधियों को हथियार उनके द्वारा ही मुहैया कराया गया है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home