Wednesday, 1 November 2017

JDU सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह पर लालू का आरोप- डीएम और एसपी से करते हैं वसूली

JDU सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह पर लालू का आरोप- डीएम और एसपी से करते हैं वसूली
पटना: सरकारी एजेंसियों की बढ़ती दबिशों के बीच बैकफुट पर दिखती रही लालू एंड फैमिली एक बार फिर आक्रामक होती दिखाई देने लगी है. मंगलवार को 'सेल्फी विद सीएम' मसले को लेकर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला था, और बुधवार को लालू ने खुद नीतीश के खास सिपहसालार आरसीपी सिंह के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. लालू ने खुलेआम कहा कि JDU सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह डीएम और एसपी वगैरह से वसूली किया करते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home