राज्यसभा से इस्तीफा देंगे JDU नेता वीरेंद्र, कहा- नीतीश के नेतृत्व वाली पार्टी के सांसद बने रहना नहीं चाहते

कोझिकोड : केरल जदयू के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले की आज घोषणा की. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी के सांसद बने रहना नहीं चाहते.
मलयाली अखबार मातृभूमि के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) में भी निदेशक हैं. उ
न्होंने संवाददाताओं से कहा, मैंने राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं संघ परिवार में शामिल हो गये नीतीश कुमार के अधीनस्थ राज्यसभा सदस्य बने रहना नहीं चाहता. वीरेंद्र कुमार मार्च 2016 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home