Tuesday, 28 November 2017

तेजप्रताप पर भड़के रामविलास पासवान, कहा- ... तो वो कल लालू की भी खाल खींच सकता है

तेजप्रताप पर भड़के रामविलास पासवान, कहा- ... तो वो कल लालू की भी खाल खींच सकता है
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान पटना के एक कार्यक्रम में इतने गुस्से में दिखे जितना की लालू की सुरक्षा हटाए जाने पर लालू यादव भी इतने गुस्से में नहीं दिखे थे. लालू के बेटे तेज प्रताप के द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान पर पासवान ने कहा कि जो आदमी नरेंद्र मोदी का खाल खींच सकता है वो कल लालू यादव का भी खाल खींच सकता है. 

पटना के बापू सभागार हॉल में  लोजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के 18 वें स्थापना दिवस पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निशाने पर लालू यादव और उनके बेटे तेजप्रताप यादव थे. पासवान ने लालू की सुरक्षा में कटौती किए जाने पर कहा कि लालू यादव बहुत दबंग बनते हैं तो अब क्यों रो रहे हैं. वहीं उन्होंने लालू को हिदायत दी कि 'ऐसा संस्कार मत दो की उलटे तुम्ही पर पड़े.'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home