Friday, 1 December 2017

सूबे के 12वीं पास छात्रों को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी यामाहा कंपनी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सूबे के 12वीं पास छात्रों को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी यामाहा कंपनी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
पटना : बिहार के आईटीआई और 12वीं पास छात्रों को यामाहा इंडिया लिमिटेड अपने निर्माण फैक्टरी में टेक्निकल ट्रेनिंग देगा. इससे बिहार के छात्रों को ऑटो सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, यामाहा इंडिया लिमिटेड और श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. एमओयू पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद यामाहा इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधिमंडल और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, निदेशक प्रशिक्षण पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात कर एमओयू से संबंधित जानकारी दी.

1 Comments:

At 1 December 2017 at 19:46 , Blogger Sagar Rana said...

Plz provide me the more details about this topic if you have.
Thanks
Sagar Kumar Jha, Kishanganj

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home