पटना : फुलवारी शरीफ में जुलूस के दौरान बवाल, 3 जख्मी, इलाका छावनी में तब्दील

पटना : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में आज जुलूस निकालने के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. इसके बाद दोनों गुटों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान उपद्रवियों ने दो बाईक समेत कई अन्य वाहनों व गुमटीयों में आ लगा दिया. जिसके बाद बवाल बढ़ा. दोनों और से कई राउंड फायरिंग की गयी. बवाल कर रहे लोगों ने एक लाइन से सड़क किनारे के दोनों और के घरों पर पथराव कर दिया. जिससे हालत बिगड़ते चले गये. बवाल और फायरिंग के बीच तीन लोगों को गोली लगने की खबर है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home