Thursday, 28 December 2017

छपरा निवासी दिल्ली पुलिस के ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

छपरा निवासी दिल्ली पुलिस के ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली
पटना : बिहार के छपरा के रहने वाले और दिल्ली में एएसआइ के पद पर तैनात एक जवान ने आज खुदकुशी कर ली. मृतक पुलिसकर्मी का नाम रमेश बताया जा रहा है. उसने 1985 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था. अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. नयी दिल्ली के रोहिणी साउथ थाने में तैनात रमेश कुमार बिहार के छपरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वे दिल्ली के नरेला पुलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे. रमेश की मालखाने में तैनाती थी और घटना के वक्त वो ड्यूटी खत्म करके तीसरी मंजिल पर बनी अपनी बैरक में आराम कर रहे थे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home