Monday, 25 December 2017

खूफिया रिपोर्ट ने खड़ी कर दी है शिवराज सरकार के सामने मुश्किल, कई विधायक हार सकते हैं चुनाव


खूफिया रिपोर्ट ने खड़ी कर दी है शिवराज सरकार के सामने मुश्किल, कई विधायक हार सकते हैं चुनावभोपाल: मध्यप्रदेश  में साल 2018 में विधानसभा चुनाव होना है. सत्तारुढ़ बीजेपी के सामने सबसे बड़ी दिक्कत विपक्षी दल नहीं बल्कि खुद सरकार में शामिल लोग हैं. यह बात खुफिया रिपोर्ट से पता चली है. मध्यप्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं जिनसे जनता सरकार से नाराज है ऐसे में कई विधायकों के हारने की रिपोर्ट ने शिवराज की फिक्र को और बढ़ा दी है.  मध्यप्रदेश विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के पास 165, कांग्रेस के पास 58 और अन्य 7 विधायक हैं. लेकिन 2018 में हालात बदल सकते हैं खुद पार्टी के कर्ताधर्ताओं का गणित ये इशारा दे रहा है. पार्टी मानती है कि 61 सीटें ऐसी हैं जिन पर मामला फंस सकता है. हाल ही में हुए उपचुनावों से भी पार्टी को ये इशारा मिला है. पार्टी नेता जहां से भी जानकारी जुटा रहे हैं उन्हें पता लग रहा है कि 60-70 सीटों का गणित बीजेपी के लिये मुश्किल खड़ी रहा है. पार्टी को ये बात पता है इसलिये दफ्तर में साल भर पहले से ही वॉर रूम शुरू हो गया है. चुनाव की तैयारी जोरों पर है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home