गिरफ्तारी के 21 महीने बाद मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी कांच की दीवार, देखें फोटो
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव ने सोमवार को इस्लामाबाद में स्थित विदेश मंत्रालय में अपनी पत्नी और मां से मुलाकात की. इस मुलाकात की फोटो जारी की गई है जिसमें शीशे की स्क्रीन के पीछे से वह अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं. इस फोटो में जाधव ने नीले रंग का कोट पहन रखा है. आपको बता दें कि पिछले 21 महीने से कुलभूषण जाधव पाकिस्तान जेल में बंद है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 मिनट की यह मुलाकात भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह की मौजूदगी में 1 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुई थी.कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय में मुलाकात की.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home