Tuesday, 12 December 2017

पेंशन राशि की राह ताकते गुजर गये मो हेलालुद्दीन

Image result for pension 
पेंशन की राशि के लिए पीड़ित लाभुक लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सामाजिक सुरक्षा कोषांग का अपना तर्क है और लाभुकों का अपना दर्द. 
 अररिया : सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं के तहत दिये जाने वाले पेंशन को लेकर जिले की स्थिति बहुत ही अजीबो गरीब है. कार्यालय की मानें तो लगभग एक लाख 50 हजार लाभुकों को अप्रैल 2017 तक राशि का भुगतान हो गया है. वहीं दूसरी तरफ पेंशन राशि से वंचित लाभुकों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है. बहुत सारे लाभुकों को पिछले डेढ़ दो साल से कोई राशि नहीं मिली है. आजिज आकर लाभुकों ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है. वैसे हालात बता रहे हैं कि कथित पारदर्शिता को लेकर अपनायी जाने वाली नयी तकनीकी व्यवस्था समस्या का एक बड़ा कारण बन रहा है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home