प्रदेश में मनरेगा के तहत तैयार किये जायेंगे 10 हजार खेल मैदान
किशनगंज में बोले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
5.42 करोड़ से बनने वाले सूचना एवं प्रौद्योगिकी केंद्र भवन का मंत्री व विधायक ने किया शिलान्यास
किशनगंज : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत राज्य में दस हजार खेल के मैदान तैयार किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान किया जायेगा. इसके लिए मनरेगा, बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन शेड, ग्रामीण हाट को विकसित किया जाना है. वे एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को किशनगंज पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री ने जिले के पदाधिकारियों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, मनरेगा, जीविका आदि कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home