पत्नी ने पांच लोगों के साथ मिल कर रची थी हत्या की साजिश
किशनगंज : विगत रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक चकला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप टेउस पंचायत के पूर्व मुखिया के भतीजा मोहम्मद तारिक अनवर की हत्या कांड का सदर थाना पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. चकला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एक मैदान में संदिग्ध हालत में तारीक का शव ताड़ के पेड़ से बंधा मिला था. कोल्हा गाछपाड़ा वार्ड संख्या 7 निवासी अब्दुल गफ्फार के छोटे पुत्र का विवाह तीन माह भेड़ियाडांगी निवासी सुंतारा खातून से हुआ था. पति पत्नी के बीच कोई विवाद भी नहीं था. पूछताछ में तारिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गयी क्योंकि पत्नी तारिक को पसंद नहीं करती थी.
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home