Sunday, 10 December 2017

मधेपुरा:बाढ़ राहत को लेकर धरना प्रदर्शन

कोशी नव निर्माण मंच द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय मुरलीगंज पर सभी पंचायतों में बाढ़ साहाय्य राशि,व अन्य क्षति के अविलम्ब भुगतान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ महीनों बीत जाने के बाद भी रजनी, गंगापुर, रघुनाथपुर, दीनापट्टी सखुआ, रामपुर इत्यादि पंचायतों में बाढ़ पीड़ितों को साहाय्य राशि 6000 रुपये, फसल व गृह क्षति की राशि नही मिली हैं ।जबकि बाढ़ के समय सूबे के मुख्यमंत्री ने उस समय त्योहार के पहले देने की बात  थी। उन्होंने यहां तक घोषणा की थी कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार बाढ़ पीड़ितों का हैं।पर हजारों बाढ़ पीड़ित आस लगाए बैठे हैं। फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट फसल लगाने से पूर्व मिलना था अब बुआई समाप्त होने पर है और नही मिला है ।


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home