मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा 12 दिसंबर से होगी शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा को लेकर विभागों से लेकर जिला प्रशासन तक चौकस हो गया है। सभी विभाग संबंधित योजनाओं पर जिलों से रोज रिपोर्ट ले रहे हैं। साथ ही जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। एक-एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि चल रही योजनाओं-कार्यक्रमों में कोई कमी नहीं रहे।
मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा 12 दिसंबर से शुरू होगी। पहले चरण में वे 16 दिसंबर तक आठ जिलों में जाएंगे। इस दौरान वे कई गांवों में भी जाएंगे और विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home