Tuesday, 13 February 2018

तीन बच्चों को छोड़ नाबालिग साली संग फरार हुआ जीजा, पहुंचा हवालात

तीन बच्चों को छोड़ नाबालिग साली संग फरार हुआ जीजा, पहुंचा हवालातबेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र से मंगलवार की सुबह छह बजे से तीन बच्चों के पिता ने 15 वर्षीया नाबालिग चचेरी साली को लेकर फरार हो गया. लेकिन, दोपहर करीब दो बजे पटना एयरपोर्ट पर पकड़े गये. मुंगेर के रहने वाले सिकंदर कुमार ससुराल आया था. इसी बीच चचेरी साली के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गयी. आज अहले सुबह जब परिवार के सभी लोग सोये थे, तभी दोनों चोरी-चुपके से घर से भाग गये. 

दोनों के गायब होने के बाद मची खलबली
दोनों के घर से गायब होने के बाद खलबली मच गयी. परिजन अपने सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन कर ही रहे थे कि अचानक खबर आयी पटना एयरपोर्ट में दोनों पकड़े गये हैं. इसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली. सिकंदर तीन बच्चों के पिता बताया जा रहा है.

आधार कार्ड से मिला घर का पता
एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान नीरज कुमार राय ने संदिग्ध गतिविधि देख शक के आधार पर दोनों को पकड़ा. लकड़ी के पास मिले आधार कार्ड से घर का पता लेकर जवान ने बेगूसराय सदर बीडीओ रविशंकर कुमार से संपर्क साधते हुए लड़की के परिजनों को सूचित करने का आग्रह किया. बीडीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के माध्यम से परिजन तक बरामदगी की सूचना पहुंचायी गयी. आधार कार्ड में लड़की का उम्र एक जनवरी 2002 अंकित है.

लड़की ने बतायी आपबीती
एयरपोर्ट जवान को अपनी आपबीती बताते हुए लड़की ने बताया कि उनकी मां का निधन वर्षों पूर्व हो चुका है. सौतेली मां उसे प्रताड़ित करती है. इससे आजिज होकर उसने अपने चचेरे जीजा के साथ नयी दुनिया बसाने का मन बनाया और घर से भाग गयी. चचेरे जीजा के साथ शादी करने की इच्छा जताने पर सीआइएसएफ के जवान ने उसे जागरूक करते हुए बताया कि 18 साल से कम उम्र में शादी अपराध है. वहीं उसे भागकर कर ले जाने वाले जीजा को इस जुर्म में हिरासत में ले लिया. सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले पटना के लिए रवाना हो गये हैं.
via P.K

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home