Sunday, 25 February 2018

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में हार्ट अटैक से मौत, फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं

sridevi2नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. ये अभिनेत्री दुबई में मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गई थीं, जो कि कपूर परिवार के रिश्तेदार हैं. वहीं पर अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. दुबई में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कूपर और छोटी बेटी खुशी साथ में थे जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में हैं.

ये खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमें है. जैसे ही उनके मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा. संजय कपूर ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की है. संजय कपूर ने कहा है कि वो दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वो फिर दुबई रवाना हो गए हैं.

दुबई में फैमिली वेडिंग अटेंड करती हुई  ये श्रीदेवी की कुछ आखिरी तस्वीरें हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home