Friday, 2 February 2018

सीवान : पैसेंजर ट्रेन से कट कर चार लोगों की मौत, जान बचाने के लिए पुल से कूद गये सात लोग

सीवान : पैसेंजर ट्रेन से कट कर चार लोगों की मौत, जान बचाने के लिए पुल से कूद गये सात लोगसीवान : शहर के कचहरी स्टेशन के बगल में दहा नदी रेल पुल पर शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, हादसे में एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दौरान सात लोगों ने पुल से कूद कर अपनी जान बचायी. सभी मृतक गोपालगंज जिले के रहनेवाले हैं. मृतकों में गोपालगंज जिले के कुचायकोट की सरस्वती देवी, सासामुसा हंसना गांव की खुशबू निशा, गोपालगंज के इंदरवा गांव की निशा तथा बथुआ बाजार के तकिया गांव के मोहम्मद असलम शामिल हैं. घायल दो वर्षीय बच्चा मुन्ना उर्फ शमशेर को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि गुरुवार को यूनानी कॉलेज के सामने स्थित तकिया में इबादत करने आये थे. शुक्रवार की सुबह जब आजान खत्म होने के बाद करीब 11 लोग ट्रेन पकड़ने के लिए रेल लाइन व पुल के सहारे कचहरी स्टेशन आ रहे थे. सभी लोग रेल पुल पर ही थे कि सीवान जंक्शन से 55075 अप सवारी गाड़ी आ गयी. लोगों ने बताया कि कुहासे के कारण दूर से ट्रेन दिखायी नहीं दी तथा पास में आ जाने पर ट्रेन का पता चला. पास में अचानक ट्रेन देख कर सात लोगों ने तो कूद कर जान बचा ली, परंतु चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गये.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home